Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • देश
  • आसनसोल स्टेशन पर सुरक्षित, स्वच्छ एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु फोर्ट्रेस चेक-
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल स्टेशन पर सुरक्षित, स्वच्छ एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने हेतु फोर्ट्रेस चेक-

Dhananjay Bharty January 10, 2026 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
a251cd7c-c151-445f-8b2e-0fa4b775cdbe

वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्री-उन्मुख जांच अभियान-

वैध टिकट, स्टेशन स्वच्छता एवं सामान की उचित बुकिंग पर विशेष जोर-

सभी यात्रियों के लिए निष्पक्ष यात्रा एवं बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की पहल-

यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा 06 जनवरी 2026 को आसनसोल रेलवे स्टेशन पर फोर्ट्रेस चेक किया गया। यह यात्री-उन्मुख अभियान यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के लिए प्रेरित करने, स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा रेलवे सुविधाओं के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया।

यह जांच अभियान वाणिज्य विभाग के 27 कर्मचारियों के सहयोग से, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 10 जवानों ने भी आरपीएफ निरीक्षक के नेतृत्व में भाग लिया। स्टेशन के प्रवेश द्वार, निकास द्वार, फुट ओवर ब्रिज तथा प्लेटफार्मों पर जांच सुचारू रूप से की गई, जिसमें यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।

फोर्ट्रेस चेक के दौरान यात्रियों की वैध यात्रा प्राधिकार की जांच की गई तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा, बिना बुक किए सामान ले जाने, गंदगी फैलाने, थूकने तथा रेलवे पास के दुरुपयोग के मामलों में कार्रवाई की गई। साथ ही यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने एवं रेलवे नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया।

अभियान के दौरान कुल 192 मामले दर्ज किए गए, जिससे ₹69,900 का राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें 181 दंड प्रकरणों से ₹68,300, थूकने के 7 मामलों से ₹1,400 तथा बिना बुक किए सामान के 4 मामलों से ₹200 की आय शामिल है। यह परिणाम यात्रियों के बेहतर सहयोग एवं नियमों के पालन को दर्शाते हैं।

इस प्रकार के फोर्ट्रेस चेक का उद्देश्य वास्तविक यात्रियों को बेहतर सेवाएं, स्वच्छ स्टेशन परिसर एवं आरामदायक यात्रा वातावरण उपलब्ध कराना है तथा गंदगी फैलाने एवं अनियमित यात्रा जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।यह पहल स्टेशन परिसर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं यात्री-मैत्री बनाने में भी सहायक है।

आसनसोल मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें, स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखें, गंदगी न फैलाएं, थूकने से बचें, सामान की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग कराएं तथा रेलवे कर्मचारियों के साथ सहयोग करें, जिससे सभी के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुखद रेल यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: रेलवन ऐप को मिला डिजिटल बढ़ावा : भारतीय रेलवे अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3% का फायदा दे रहा है-
Next: आसनसोल क्रू लॉबी में संरक्षा सेमिनार और क्रू संवाद का आयोजन-

संबंधित कहानियां

file_245
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_244
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_243
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी- file_245 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

July 18, 2026 0
हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय – file_244 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

July 18, 2026 0
श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार- file_243 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

July 18, 2026 0
आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_245
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दुमका एवं रांची के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_244
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

हावड़ा–मोकामा एवं हावड़ा–अज़ीमगंज एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाने का निर्णय –

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_243
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

श्रावणी मेला-2026 के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन सेवाओं का किया गया विस्तार-

Dhananjay Bharty July 18, 2026 0
file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d