आसनसोल मंडल के अंतर्गत सीतारामपुर–बराचक खंड में ड्यूल एमएसडीएसी सहित स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य से संबंधित नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इस क्रम में—
31 जनवरी 2026 (शनिवार) को अप-Il एवं डाउन-II) लाइन पर 08 घंटे (सुबह 09.00 बजे से शाम 17.00 बजे तक) का ब्लॉक लिया जाएगा।
01 फरवरी 2026 (रविवार) को अप-I एवं डाउन-I) लाइन पर 08 घंटे (सुबह 07.30 बजे से अपराह्न 15.30 बजे तक) का ब्लॉक लिया जाएगा।
दिनांक 01 फरवरी 2026 को ब्लॉक 12274 नई दिल्ली–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस के गुजरने के बाद प्रदान किया जाएगा।
इस कारण निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन इस प्रकार प्रभावित रहेगा—
ट्रेन रद्द-
- 63555 आसनसोल–बरकाकाना मेमू पैसेंजर (31.01.2026 एवं 01.02.2026)
- 63556 बरकाकाना–आसनसोल मेमू पैसेंजर (31.01.2026 एवं 01.02.2026)
- 13503 बर्द्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस (01.02.2026)
- 13504 हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (01.02.2026)
- 13545 आसनसोल–गया मेमू एक्सप्रेस (01.02.2026)
- 13546 गया–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस (01.02.2026)
- 63541 आसनसोल–नेताजी सुभाष चंद्र बोस जं. गोमो मेमू पैसेंजर (01.02.2026)
- 63542 नेताजी सुभाष चंद्र बोस जं. गोमो–आसनसोल मेमू पैसेंजर (01.02.2026)
आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (31.01.2026 एवं 01.02.2026)-
63509 बर्द्धमान–झाझा मेमू पैसेंजर ट्रेन को आसनसोल स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा।
63510 झाझा–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर ट्रेन का आंशिक प्रारंभ आसनसोल स्टेशन से किया जाएगा।
इन ट्रेनों का परिचालन आसनसोल–झाझा खंड के बीच रद्द रहेगा।
नियंत्रण (कंट्रोलिंग)-
- 12354 लालकुआँ–हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (31.01.2026) को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
- 13151 कोलकाता–जम्मू तवी एक्सप्रेस (01.02.2026) को आसनसोल स्टेशन पर 10 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
