रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर चयनित मेल/एक्सप्रेस तथा मेमू यात्री गाड़ियों को प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। ये प्रायोगिक ठहराव 31 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे तथा प्रत्येक ठहराव की अवधि एक से दो मिनट होगी।विवरण निम्नानुसार है:
13022 रक्सौल–हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस (यात्रा 31.01.2026 से प्रारंभ) आंडाल स्टेशन पर 23:45 बजे पहुंचेगी तथा 23:47 बजे प्रस्थान करेगी।
बर्धमान–आसनसोल मेमू यात्री गाड़ियां (63507 एवं 63525) (यात्रा 31.01.2026 से प्रारंभ) ईशानचंडी हॉल्ट पर क्रमशः 05:24/05:25 बजे तथा 20:24/20:25 बजे ठहरेंगी।
13019 हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (यात्रा 01.02.2026 से प्रारंभ) सीतारामपुर स्टेशन पर 01:29 बजे पहुंचेगी एवं 01:31 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके अतिरिक्त, 12551 एसएमवीटी बेंगलुरु–कामाख्या एक्सप्रेस (यात्रा 01.02.2026 से प्रारंभ) सिउड़ी स्टेशन पर 22:19 बजे पहुंचेगी एवं 22:21 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि 12552 कामाख्या–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस (यात्रा 05.02.2026 से प्रारंभ) सिउड़ी स्टेशन पर 05:31 बजे पहुंचेगी एवं 05:33 बजे प्रस्थान करेगी।
22611 चेन्नई सेंट्रल–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (यात्रा 05.02.2026 से प्रारंभ) सिउड़ी स्टेशन पर 18:45 बजे पहुंचेगी एवं 18:47 बजे प्रस्थान करेगी, वहीं 22612 न्यू जलपाईगुड़ी–चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस (यात्रा 07.02.2026 से प्रारंभ) सिउड़ी स्टेशन पर 05:31 बजे पहुंचेगी एवं 05:33 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा, 13179 सियालदह–सूरी मेमू एक्सप्रेस (यात्रा 31.01.2026 से प्रारंभ) उखड़ा स्टेशन पर 21:07/21:08 बजे तथा चिनपाई स्टेशन पर 21:41/21:42 बजे ठहरेगी।
13180 सूरी–सियालदह मेमू एक्सप्रेस (यात्रा 31.01.2026 से प्रारंभ) उखड़ा स्टेशन पर 05:43/05:44 बजे तथा चिनपाई स्टेशन पर 05:12/05:13 बजे ठहरेगी।
