होली और डोल यात्रा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए यात्रा करते हैं। संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त एक (01) जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलेगी।
यह होली स्पेशल ट्रेन डानकुनी और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
03009 डानकुनी – आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 28.02.2026 और 07.03.2026 को डानकुनी से 00:20 बजे प्रस्थान करेगी (02 फेरे) और अगले दिन 11:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 03010 आनंद विहार टर्मिनल – डानकुनी होली स्पेशल 01.03.2026 और 08.03.2026 को आनंद विहार टर्मिनल से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी (02 फेरे) और अगले दिन 23:30 बजे डानकुनी पहुंचेगी।
आसनसोल मंडल में यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी तथा वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी।
उक्त विशेष ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग प्रारंभ होने की तिथि शीघ्र ही सूचित की जाएगी।
