होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने हावड़ा और पटना के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
02024 पटना-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 08.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक रविवार (4 ट्रिप) को सुबह 5:30 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 1:25 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इसी प्रकार, 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन 08.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक रविवार (4 ट्रिप) को दोपहर 2:15 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 10:30 बजे पटना पहुंचेगी।
यह ट्रेन यात्रा के दौरान पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत आने वाले दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।इन ट्रेनों में गैर-वातानुकूलित सीटें और वातानुकूलित चेयर कार की सुविधा होगी।
