रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य के संबंध में गर्डर लगाने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के आद्रा-पुरुलिया सेक्शन पर ट्रैफिक-सह-पाॅवर ब्लॉक लागू रहेगा।
निम्नलिखित ट्रेन विनियमन लागू रहेंगे:
• 13512/13511 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस 17.03.2026 और 20.03.2026 को रद्द रहेगी।
• 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 17.03.2026 और 20.03.2026 को आद्रा-टाटानगर-आद्रा के बीच रद्द रहेगी।
• 63549/63553 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 17.03.2026 और 20.03.2026 को आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी।
• 15930 ताम्बरम एक्सप्रेस को 16.03.2026 को जयचंडी पहाड़-पुरुलिया-टाटानगर-हिजली के बजाय जयचंडी पहाड़-आद्रा-मिदनापुर-हिजली के रास्ते चलाया जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उपर्युक्त परिवर्तनों पर ध्यान दें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
