वित्त वर्ष 2025–26 में 13.16% की वृद्धि के साथ ₹24.50 करोड़ की आय हुई-
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान टिकट जांच से होने वाली आय में बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है।
मंडल ने पिछले वित्त वर्ष के ₹21.65 करोड़ की आय की तुलना में कुल ₹24.50 करोड़ की टिकट जांच से आय प्राप्त की, जो 13.16% की वृद्धि दर्शाती है। यह वृद्धि लगातार चलाए गए टिकट जांच अभियानों और बिना टिकट तथा अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के प्रयासों का परिणाम है।
कर्मचारियों की सुनियोजित तैनाती और नियमित निगरानी के माध्यम से स्टेशनों और ट्रेनों में टिकट जांच किया गया।औचक निरीक्षण और समन्वित अभियानों से अनियमित यात्रा के मामलों का पता लगाने तथा राजस्व संग्रह में सुधार करने में मदद मिली।
टिकट जांच संबंधी गतिविधियां, नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार व्यवस्थित और विनम्र तरीके से संचालित की गईं।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे जुर्माने से बचने के लिए केवल वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें।यात्रियों की सुविधा के लिए, उन्हें आसान टिकट बुकिंग और यात्रा-संबंधी सेवाओं तक पहुँच के लिए ‘रेलवन’(RailOne) मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आसनसोल मंडल में सुचारू और अनुशासित यात्रा बनाए रखने के लिए यात्रियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
