आज (01.04.2026) कार्मिक विभाग द्वारा आसनसोल स्थित मंडल रेलवे प्रबंधक कार्यालय के "दामोदर सभाकक्ष" में मार्च, 2026 के लिए समय पर भुगतान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के तहत कुल 37 सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों/मृत रेलवे कर्मचारियों की विधवाओं को निपटान राशि, पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश), निपटान विवरण और यूएमआईडी कार्ड (सेवानिवृत्त कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना (आरईएलएचएस) कार्ड के स्थान पर) सौंपे गए।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/पूर्व रेरवे/आसनसोल , डॉ. रजनी सिन्हा, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, मंडल रेलवे अस्पताल/आसनसोल और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
