यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा गोंदिया – रक्सौल और चारलापल्ली – रक्सौल के बीच एक स्पेशल ट्रेन परिचालन सेवा की घोषणा निम्नानुसार समय-सारिणी के साथ की गई है:
08867 गोंदिया – रक्सौल स्पेशल 25.04.2026 (शनिवार) को 06:30 बजे गोंदिया से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह परिचालन सेवा (02 ट्रिप) के लिए चलेगी। यह ट्रेन 27.06.2026 को भी गोंदिया से रवाना होगी और 28.06.2026 को 17:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
वापसी में 08868 रक्सौल – गोंदिया स्पेशल 26.04.2026 को 19:10 बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 07:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी। यह परिचालन सेवा भी (02 ट्रिप) के लिए चलेगी। इसके अलावा, यह ट्रेन 28.06.2026 को 19:10 बजे रक्सौल से रवाना होगी और 30.06.2026 को 07:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
07005 चारलापल्ली – रक्सौल जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 01.03.2026 तक चलाने की घोषणा की गई थी, अब 12.04.2026 (रविवार) से 31.05.2026 (शनिवार) तक कुल (08 ट्रिप) के लिए बढ़ा दी गई है। वापसी में, 07006 रक्सौल जंक्शन–चारलापल्ली साप्ताहिक स्पेशल, जिसके बारे में पहले 04.03.2026 तक परिचालन की सूचना दी गई थी, अब 15.04.2026 (बुधवार) से 03.06.2026 (बुधवार) तक कुल (08 ट्रिप) के लिए बढ़ा दी गई है।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच होंगे।
