पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के संबंध में 11.04.2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग / नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों को इस प्रकार विनियमित किया जाएगा:
ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन)-
13332 पटना – धनबाद एक्सप्रेस (11.04.2026 को होने वाली यात्रा) को बख्तियारपुर – बिहार शरीफ – शेखपुरा – किऊल के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा; जिसका ठहराव बड़ह, मोकामा, हाथीदह और बरहिया स्टेशनों पर नहीं होगा।
63209 देवघर – पटना मेमू (11.04.2026 को होने वाली यात्रा) को लखीसराय – शेखपुरा – बिहारशरीफ – बख्तियारपुर के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा; जिसका ठहराव मनकठा, डुमरी हाल्ट, बरहिया, रामपुर डुमरा, हाथीदह, टाल जंक्शन, मोकामा, मोर, पुनारख, बड़ह और अथमलगोला स्टेशनों पर नहीं होगा।
ट्रेनों का पुनर्निर्धारण:
18420 जयनगर – पुरी एक्सप्रेस (11.04.2026 को होने वाली यात्रा) को मार्ग में 03 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
ट्रेनों का नियंत्रण:
13208 पटना – जसीडीह एक्सप्रेस (10.04.2026 को होने वाली यात्रा) को मार्ग में 105 मिनट के लिए नियंत्रित किया जाएगा।
63210 पटना – देवघर मेमू (10.04.2026 को होने वाली यात्रा) को मार्ग में 35 मिनट के लिए नियंत्रित किया जाएगा।
22843 बिलासपुर – बक्सर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (10.04.2026 को होने वाली यात्रा) को मार्ग में 95 मिनट के लिए नियंत्रित किया जाएगा।
13208 पटना – जसीडीह एक्सप्रेस (11.04.2026 को होने वाली यात्रा) को मार्ग में 60 मिनट के लिए नियंत्रित किया जाएगा।
22198 वीजीएल झांसी – कोलकाता एक्सप्रेस (10.04.2026 को होने वाली यात्रा) को मार्ग में 125 मिनट के लिए नियंत्रित किया जाएगा।
