यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 05573/05574 देवघर – सरायगढ़ – देवघर विशेष ट्रेन की सेवा को उसके वर्तमान मार्ग, संरचना, समय-सारणी एवं ठहराव के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है।
05573 सरायगढ़ – देवघर विशेष ट्रेन 07.05.2026 से 31.05.2026 तक प्रतिदिन (25 फेरे) चलेगी। यह ट्रेन सरायगढ़ से 03:05 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी।
05574 देवघर – सरायगढ़ विशेष ट्रेन 07.05.2026 से 31.05.2026 तक प्रतिदिन (25 फेरे) चलेगी। यह ट्रेन देवघर से 11:35 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 22:15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी।
