दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के अंतर्गत बालेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य स्थगित किए जाने के कारण पूर्व में निरस्त/पुनर्निर्धारित की गई निम्नलिखित ट्रेनों की सेवाएं पुनः बहाल कर दी गई हैं:
1. 12551 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु – कामाख्या वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस
(18.07.2026 एवं 25.07.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्राएं)
2. 12552 कामाख्या – सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस
(22.07.2026 को प्रारंभ होने वाली यात्रा)
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उपर्युक्त जानकारी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।
