यात्रियों की सुविधा तथा आगामी ग्रीष्मकालीन अवधि के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने वर्तमान विशेष ट्रेन सेवा के नियमितीकरण द्वारा 17433/17434 तिरुपति–रक्सौल–तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन सेवा का विवरण निम्नानुसार है:-
• 17433 तिरुपति–रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस 01.06.2026 से प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से 08:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा बुधवार को 17:00 बजे रक्सौल पहुँचेगी।
• 17434 रक्सौल–तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस 04.06.2026 से प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से 03:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा शनिवार को 09:30 बजे तिरुपति पहुँचेगी।
यह ट्रेन साप्ताहिक आधार पर चलेगी तथा इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे के अंतर्गत यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बराकर, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।
