“ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत एक सफल संयुक्त अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), मधुपुर ने 24 मई 2026 को मोबाइल स्नैचिंग की घटना के तुरंत बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया।
यह घटना ट्रेन संख्या 18620 के मधुपुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करने के बाद हुई, जब एक यात्री ने स्टेशन परिसर के निकट उसका मोबाइल फोन छीन लिये जाने की सूचना दी।सूचना प्राप्त होते ही आरपीएफ एवं जीआरपी अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में तत्काल संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया तथा स्थानीय लोगों की सहायता से आरोपी को पकड़ लिया।अभियान के दौरान चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।
आरपीएफ एवं जीआरपी की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से यात्री को तत्काल सहायता मिली तथा रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता परिलक्षित हुई।
आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे द्वारा “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” सहित विभिन्न यात्री सुरक्षा अभियानों के तहत नियमित निगरानी, सुरक्षा जांच एवं संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।
