यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 13029/13030 हावड़ा–मोकामा एक्सप्रेस तथा 13027/13028 हावड़ा–अज़ीमगंज कविगुरु एक्सप्रेस में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी (जीएस) कोच के स्थान पर एक एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच अस्थायी रूप से लगाया जाएगा। ट्रेनों की कुल कोच संरचना में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
संशोधित कोच संरचना हावड़ा से 21 जुलाई 2026 से 20 जनवरी 2027 तक तथा मोकामा और अज़ीमगंज से 22 जुलाई 2026 से 21 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उपर्युक्त व्यवस्था का संज्ञान लें तथा अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुरूप बनाएं।
