अमेरिका ने 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ लगाने का किया ऐलान। रूस के साथ व्यापार के लिए पनल्टी भी वसूलेगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। साथ ही भारत के रूस के साथ व्यापार करने के लिए पेनाल्टी लगाने का भी निर्णय लिया है। हालाकि कितना पेनाल्टी लगाया जाएगा यह स्पष्ट नहीं है।Truth Social के अपने प्लेटफार्म पर राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा है कि भारत की संरक्षणवादी नीतियों के कारण अमेरिका से उसका व्यापार अपेक्षाकृत काफी कम हुआ है।आगे उन्होंने लिखा है कि इसके विपरीत भारत का रूस के साथ खास कर मिलिट्री इक्विपमेंट और इनर्जी के क्षेत्र में व्यापार बड़े पैमाने पर हुआ है।राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा है कि खास कर ऐसे समय में जब सभी यूक्रेन युद्ध के कारण रूस से व्यापार कम करने की अपेक्षा रखते हैं,भारत का व्यापार और बढ़ा है जो ठीक नहीं है।
