एम्स देवघर में विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 का आयोजन 1 से 7 अगस्त तक बडे उत्साह और जागरूकता के साथ किया गया।इस वर्ष का थीम था “स्तनपान में निवेश करें, भविष्य में निवेश करें”।यह कार्यक्रम बाल रोग विभाग द्वारा सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग (CFM),
स्री एवं प्रसूत रोग विभाग तथा नर्सिंग महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी निदेशक प्रो . (डॉ .) सौरभ वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में किया गया।
सप्ताह भर चले इस आयोजन के अन्तर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जनजागरूकता अभियान, बाल रोग ओपीडी में संवाद और स्तनपान
एवं लैक्टेशन प्रबंधन पर एक बुनियादी कार्यशाला शामिल है।इसके साथ ही एक पोस्टर प्रतियोगता
का भी आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।
कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही एनआईसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) में “समग्र लैक्टेशन प्रबंधन केंद्र” (CLMC) का उद्घाटन, यह केंद्र माताओं को स्तनपान के उचित सहयोग और परामर्श प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।
समापन समारोह के अवसर पर संस्थान के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शिशु और मातृ स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व
को रेखांकित किया विशेषरूप से कामकाजी माताओं के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस सफल आयोजन का समन्वय आयोजक सचिव डॉ. सरोज कुमार त्रिपाठी तथा सह सचिव डॉ सौमी कुंडू और डॉ. राजन कुमार
डॉ. एहतेशाम अंसारी और डॉ. राखी गौड द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
