“ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चोरी हुआ मोबाइल फोन कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया।
दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को लगभग 06:41 बजे रेल मदद के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें ट्रेन संख्या 18622 एक्सप्रेस से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया था।
सूचना मिलते ही विद्यासागर में तैनात आरपीएफ कर्मियों ने स्टेशन परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। विश्वसनीय स्रोत से मिली सूचना पर आरपीएफ दल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बाजार क्षेत्र की ओर भागते देखा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने ट्रेन में चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन चोरी किया था।बरामद मोबाइल की जानकारी रेल मदद शिकायत में दर्ज विवरण से मेल खाती थी।
गिरफ्तार व्यक्ति और बरामद मोबाइल फोन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी मधुपुर को सौंप दिया गया।
आरपीएफ दल की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी समन्वय आसनसोल मंडल की इस निरंतर प्रतिबद्धता के कारण यह संभव हो सका.
