गुरुवार को केरल के कोट्टयम स्थित एक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बिल्डिंग गिरने से एक महिला की मौत और कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। मृत महिला की पहचान 56 वर्षीय बिंदु के रूप में हुई है जो कोट्टायम की ही रहने वाली थी और अपनी बेटी का इलाज़ कराने हॉस्पिटल आई थी।खास बात है कि घटना में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज और सहकारिता मंत्री वी एन वसावन पर इस घटना की लीपापोती का आरोप लगाया जा रहा है। दरअसल जिस समय हॉस्पिटल की बिल्डिंग गिरी ये दोनों मंत्री कोट्टायम में ही थे और घटनास्थल पर पहुंच कर इनके द्वारा यह कह कर मलवे में किसी के दवे होने से इंकार कर दिया गया कि यह बिल्डिंग बहुत दिनों से इस्तेमाल में नहीं था।लेकिन जब रेस्क्यू टीम पहुंची और मलवे में खोजबीन शुरू हुई तो मलवे में बिंदु फंसी पाई गई।किसी तरह उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक काफी बिलंब हो चुका था और उनकी इसी अस्पताल में मौत हो गई। मंत्री के लापरवाही के कारण महिला की मौत का आरोप विपक्ष द्वारा लगाया जा रहा है।कांग्रेस एमएलए चंडी ओमान ने आरोप लगाया कि मंत्री के गैर जिम्मेदाराना बयान दिए जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बिलंब हुआ जिससे महिला की मौत हो गई।स्थानीय लोगों द्वारा भी मंत्री का विरोध किया गया।
जो भी हो सत्ता में बैठे लोगों द्वारा अपनी गलतियों पर पर्दा डालने की परिपाटी कोई नई नहीं है लेकिन दुखद है कि इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
