गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस के खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त होने से बस में सवार तीन जवान की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।घटना सुबह 10.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बसंत गढ़ में एक ऑपरेशन के बाद जवानों से भरी बस लौट रही थी तभी कंडवा बसंत गढ़ रोड पर यह गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सभी वरीय अधिकारियों को सभी घायलों के लिए बेहतर से बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
