दिल्ली ऐम्स के ट्रौमा सेंटर आग लगी।काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।
गुरुवार दोपहर दिल्ली ऐम्स के ट्रॉमा सेंटर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस द्वारा पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर रवाना की गई।अग्नि शमन अधिकारियों के अनुसार ऐम्स के ट्रॉमा सेंटर स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई जिससे थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई।हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। धटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
