देवघर के जसीडीह थाना एवं देवीपुर थाना अंतर्गत सुजानी एवं मानपुर स्थित गांव में छापामारी कर कुल दो व्यक्तियों को अवैद्ध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने भुटकू मंडल और निरंजन कुमार रामानी को गिरफ्तार किया है.टीम को चकमा दे कर एक व्यक्ति मंगरू तुरी फरार हो गया.इनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है.
छापेमारी में टीम ने बड़ी मात्रा में अवैद्ध शराब और अन्य सामग्री जब्त की है.
उत्पाद विभाग के अनुसार टीम ने-
1.अवैध विदेशी शराब :- 5.86 लीटर
- जावा महुआ :- 105 लीटर
- अवेध बीयर : 25.3 लीटर और
- अवैध चुलाई शराब: 15.0 लीटर जब्तकी है.
