देवघर के बाबा मंदिर में श्रावण मास की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार देर रात से ही जलार्पण के लिए भक्तों की कतार लगने लगी थी। सुबह तक यह कतार 8 किलोमीटर से भी लंबी हो चुकी थी।सुबह 4 बजे जलार्पण शुरू होते ही हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर प्रांगण और रूट लाइन गूंजने लगा।इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।मंदिर परिसर सहित पूरे मेला क्षेत्र और रूट लाइन में पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों सहित सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।पहली सोमवारी पर 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।
