भारत ने पाकिस्तान को मानवता के आधार पर तावी नदी में भारी बाढ़ आने की चेतावनी विदेश मंत्रालय के माध्यम से भेजी है.गौरतलब है कि पहलगांव हमाले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच Indus Water Treaty निलंबित है बाबजूद इसके भारत की ओर से मानवता के नाते यह पहल की गई है.सूत्रों के अनुसार भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा यह सूचना विदेश मंत्रालय को भेजी गई थी जिसे विदेश मंत्रालय के जरिये पाकिस्तान को उपलब्ध कराई गई.भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितम्बर 1960 को Indus Water Treaty पर हस्ताक्षर हुआ था जिसके तहत बाढ़ की सूचना Indus Water Commissioners के बीच साझा की जाती थी लेकिन अभी इस treaty के निलंबित रहने के कारण विदेश मंत्रालय के माध्यम से यह सूचना पाकिस्तान को भेजी गई है.इस treaty के प्रावधानों के अनुसार पूर्वी नदियों- सतलज,व्यास और रावी के जल का उपयोग भारत असीमित रूप से कर सकता है जबकि पाकिस्तान पश्चिमी नदियों-इंडस,झेलम और चेनाव नदी के जल का उपयोग कर सकता है.लेकिन इस वर्ष अप्रैल में पहलगांव में आतंकी हमाले के बाद से यह ट्रीटी निलंबित है.
