कार्मिक विभाग ने 02.03.2026 को न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आसनसोल में मार्च, 2026 के लिए ऑन-डेट पेमेंट का आयोजन किया।इस कार्यक्रम में आसनसोल मंडल के मंडल रेलवे प्रबंधक संग्रह मौर्य ने कुल 52 सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारी/मृत रेलवे कर्मचारियों की विधवाओं को सेटलमेंट ड्यूज़, पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर), सेटलमेंट डिटेल्स और यूएमआइडी कार्ड (रिटायर्ड एम्प्लॉई लिबरलाइज़्ड हेल्थ स्कीम (आरईएलएचएस) कार्ड के बजाय) दिए।
इस कार्यक्रम में प्रवीण कुमार प्रेम / अपर मंडल रेलवे प्रबंधक / आसनसोल , सुश्री बबल यादव , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी / आसनसोल, मंडल रेलवे अस्पताल / आसनसोल के डॉ. इंद्रनील चक्रवर्ती, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी / मंडल रेलवे अस्पताल / आसनसोल और अन्य रेलवे अधिकारीगण उपस्थित हुए।
