Skip to content
July 14, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • झारखण्ड
  • राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन के लिए देवघर में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन की बैठक।आपसी समन्वय स्थापित कर दोनों राज्यों के अधिकारियों के कार्य करने का निर्णय।
  • झारखण्ड
  • देवघर

राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन के लिए देवघर में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन की बैठक।आपसी समन्वय स्थापित कर दोनों राज्यों के अधिकारियों के कार्य करने का निर्णय।

Dhananjay Bharty June 25, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
bfa6f8e4-ae69-4048-8e8f-9f6e23b9fc34

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के सफल संचालन के लिए सुल्तानगंज से देवघर तक श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था मिले तथा दोनों राज्यों के बीच कैसे को-ओर्डिनेशन मजबूत हो, इसके लिए झारखण्ड एवं बिहार इंटर स्टेट को-ओर्डिनेशन की बैठक का आयोजन संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में आयोजित की गई।इस दौरान देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा मौके पर उपस्थित संथाल परगना प्रमंडल और भागलपुर प्रमंडल के कमिशनर के अलावा बिहार और झारखण्ड के जिलाधिकारी और उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं आलाधिकारियों का स्वागत किया।
बैठक की शुरुआत उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से श्रावणी मेला 2025 के सुरक्षित और सुगम तरीके से सम्पन्न कराने हेतु किन किन बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है इसकी जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर कतार के कुमैठा तक जाने की संभावना बनी रहती है।ऐसे में कतारबद्ध सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने हेतु विभिन्न जगहों को चिन्हित करते हूए मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।साथ ही सभी को निदेशित किया गया है कि सभी श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराए।साथ ही श्रद्धालुओं के विश्राम हेतु एवं उनके भीड़ को व्यवस्थित करने हेतु टेंट सिटी और होल्डिंग पॉइंट्स का निर्माण कराया गया है,जहाँ उनके विश्राम के साथ-साथ शौचालय, स्नानागर, पीने का पानी, स्वास्थ्य केंद्र और साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

बैठक के दौरान संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल द्वारा बताया गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य श्रावणी मेला, 2025 के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करना है, ताकि सुल्तानगंज से जल भरने के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा जिन-जिन स्थानों से होकर पैदल यात्रा की जाय, वहां श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करायी जा सके।इसके लिए कांवरिया मार्ग में पड़ने वाले सभी जिलों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाय, ताकि श्रद्धालु सुगमतापूर्वक जलार्पण कर पायें और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।बैठक में संथाल परगना आयुक्त द्वारा आगे जानकारी दी गई कि श्रावणी मेला के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु देवघर और दुमका आते हैं।ऐसे मे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित और सुगमतापूर्वक जलार्पण कराना प्रशासन के लिए एक चुनौतिपूर्ण कार्य है। यहां आगन्तुक सभी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पूरे मेला क्षेत्र में कई होल्डिंग प्वाइंट बनाये गये हैं, जहां सभी मूलभूत सुविधाएँ यथा- बिजली, पंखा, शौचालय, मोबाईल चार्जिंग, स्वास्थ्य सुविधा, स्नानागार और पेयजल सुविधा आदि होंगी। संथाल परगना आयुक्त द्वारा आगे बताया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सूचना तकनीकी को और भी सुदृढ़ किया जायेगा।आधुनिक सूचना तकनीकी व्हाट्स एप्प के साथ साथ बाबाधाम मोबाइल एप्प एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से अधिक से अधिक दोनों राज्यो के अधिकारियों को जोड़ा जायेगा, ताकि सूचना मिलते हीं त्वरित कार्रवाई की जा सके।साथ हीं संथाल परगना आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान और भीड़ नियंत्रण हेतु भागलपुर, बांका के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य किया जायेगा, ताकि उसके माध्यम से कांवरिया मार्ग से पल-पल की जानकारी का आदान-प्रदान होता रहे।बैठक के दौरान बाहर से आने वाले छोटे बच्चें और बुर्जूग श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उनके साथ फोन नम्बर या उनका पता उनके साथ हो यह सुनिश्चित करने हेतु व्यापक रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करने की बात कही गयी, ताकि प्रशासन को ऐसे खोये हुए श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने में सुविधा हो।
बैठक के दौरान भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से एवं सुचनाओं के आदान-प्रदान और भीड़ नियंत्रण हेतु भागलपुर, बांका एवं मुंगेर के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाये, ताकि उसके माध्यम से कावंरियां मार्ग से पल-पल की जानकारी का आदान-प्रदान किया जा सके।साथ ही अतर्राज्यीय सीमा के थानों से समन्वय किये जाने की बात बताते हुए श्रावणी मेला के दौरान सघन गस्ती एवं चेकनाका के माध्यम से सभी गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही गयी। आगे उन्होंने दोनों राज्यों के अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु कार्य करने की बात कही गयी।

बैठक के दौरान उपायुक्त दुमका द्वारा बासुकीनाथ मेला से जुड़े विस्तृत जानकारी सभी को दी गयी।साथ हीं श्रावणी मेला के दौरान होने वाले विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आपसी समन्वय से मेला के सफल संचालन में योगदान करने की बात कही गयी। वहीं पूरे मेला के दौरान बिहार एवं झारखण्ड के आलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था कायम रखी जायेगी।समीक्षा के क्रम में भागलपुर, बांका के जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने जिलों में चल रही तैयारियों के अलावा इंटरस्टेट बॉर्डर को-ओर्डिनेशन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।

इंटर स्टेट को-ओर्डिनेशन की बैठक के दौरान देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के आग्रह पर बिहार से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की छतों पर किसी भी सूरत में श्रद्धालुओं को न बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गयी। साथ ही उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने देवघर में मेले में जो जलार्पण की व्यवस्था, रूटलाईनिंग मैनेजमेंट, स्वास्थ्य व्यवस्था, आवासन, पेयजल, शौचालय आदि सुविधाओं से सभी को अवगत कराया।आगे उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से राज्य सरकार के निदेशानुसार वीआईपी पूजा की सुविधा नहीं रहेगी, ताकि आम श्रद्धालुओं को मेला के दौरान किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। साथ ही उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा राजकीय श्रावणी मेला के दौरान आगन्तुक श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुख-सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी विस्तृत जानकारी सभी को दी गयी। बैठक के दौरान विभिन्न बिन्दुओं के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। साथ हीं दोनों राज्यों में सुल्तानगंज से देवघर और पूरे कांवरिया पथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाने की बात कही गई।इसके अलावे दोनो राज्यों के संबंधित अधिकारी चौबिसों घंटे सम्पर्क में रहेंगें।

*बैठक में पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर, आरक्षी उप महानिरीक्षक भागलपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना दुमका, जिलाधिकारी भागलपुर, जिलाधिकारी बाँका उपायुक्त देवघर, उपायुक्त दुमका, आरक्षी अधीक्षक भागलपुर, आरक्षी अधीक्षक बांका, आरक्षी अधीक्षक मुंगेर, पुलिस अधीक्षक देवघर और दुमका, पुलिस अधीक्षक गोड्डा, पुलिस अधीक्षक भागलपुर, पुलिस अधीक्षक बांका, उप विकास आयुक्त देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर और मधुपुर, यातायात पुलिस उपाधीक्षक देवघर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्ता देवघर एवं संबंधित विभाग के विभिन्न अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी हमले की तुलना हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम हमले से कर खड़ा किया नया अंतरराष्ट्रीय विवाद।
Next: कानपुर सेंट्रल-कोलकाता-कानपुर सेंट्रल का परिचालन जारी रखने का निर्णय।

संबंधित कहानियां

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन file_242 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

July 11, 2026 0
दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन- file_241 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

July 11, 2026 0
कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा- file_240 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

July 10, 2026 0
आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय- file_238 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

July 7, 2026 0
आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन file_237 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण ट्रेनों का किया गया है विनियमन

July 7, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_242
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में कुछ रेल सेवाओं का हुआ है विनियमन

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_241
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के राँची मंडल में ट्रेनों का विनियमन-

Dhananjay Bharty July 11, 2026 0
file_240
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

कोलकाता एवं मऊ के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा-

Dhananjay Bharty July 10, 2026 0
file_238
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में पीक्यूआरएस कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय-

Dhananjay Bharty July 7, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d