रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04153/04154 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल की परिचालन सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है। 04153 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल 03.07.2025 और 14.08.2025 के बीच (13 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को कानपुर सेंट्रल से 13:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 07:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी तथा 04154 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 04.07.2025 और 15.08.2025 के बीच (13 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को कोलकाता से 10:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 04:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
यह स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में आसनसोल मंडल के रास्ते में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
उक्त स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।
