जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिला अन्तर्गत घने जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस द्वारा किए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई।बसंतगढ़ के बिहाली क्षेत्र में यह मुठभेड़ जारी है।आतंकवादियों के इसी घने जंगल में छुपे होने की संभावना बताई जा रही है
