यात्रा की बढ़ती माँग को देखते हुए और इस मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने 06085/06086 एर्नाकुलम-पटना-एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की परिचालन सेवा को उनके मौजूदा मार्ग, समय, संरचना और ठहराव के अनुसार विस्तारित करने का निर्णय लिया है।
06085 एर्नाकुलम – पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29.08.2025 और 28.11.2025 के बीच (14 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को एर्नाकुलम से खुलेगी तथा 06086 पटना – एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01.09.2025 और 01.12.2025 के बीच (14 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को पटना से खुलेगी।
रेलवे ने यह जानकारी दी है.
