उत्तर रेलवे के जम्मू तवी मंडल में पुलों के गलत संरेखण के कारण निम्नलिखित ट्रेनों को विनियमित किया गया है:
रद्दीकरण-
22318 जम्मू तवी-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस (03.9.2025 को होने वाली यात्रा) की यात्रा रद्द रहेगी।
12332 (जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस) की यात्रा रद्द रहेगी।
12331 हावड़ा-जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस (दिनांक 02.09.2025, 05.09.2025, 06.09.2025, 09.09.2025, 12.09.2025, 13.09.2025 और 16.09.2025 को होने वाली यात्रा) सहारनपुर में ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दी जाएगी।
12332 जम्मू तवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस (दिनांक 04.09.2025, 07.09.2025, 08.09.2025, 11.09.2025, 14.09.2025, 15.09.2025 और 18.09.2025 को होने वाली यात्रा) सहारनपुर से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी।
22317 सियालदह-जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस (08.09.2025, 15.09.2025, 22.09.2025 और 29.09.2025 को होने वाली यात्रा) लुधियाना में ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दी जाएगी।
22318 जम्मू तवी-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस (10.09.2025, 17.09.2025 और 24.09.2025 को होने वाली यात्रा) लुधियाना से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी।
रेलवे द्वारा यह जानकारी दी गई है.
