आसनसोल मंडल की स्टेशन प्रकाश-व्यवस्था (लाइटिंग) उन्नयन योजना के तहत आधुनिक लाइटिंग लगाकर कुलटी स्टेशन को नया रूप दिया गया है।स्टेशन परिसर अब यात्रियों के लिए, खासकर रात के समय, अधिक रोशन, स्वच्छ और सुरक्षित है।
इस परियोजना के तहत, 48 नए बिजली के पोल लगाए गए हैं और उनमें 76 ऊर्जा-बचत वाली एलईडी लाइटें लगाई गई हैं।इसके अलावा,पूरे स्टेशन में उन्नत रोशनी सुनिश्चित करने के लिए कवर्ड शेड क्षेत्र में एलईडी ट्यूब लाइटें लगाई गई हैं। इससे अब प्लेटफार्मों और खुले क्षेत्रों में एक समान रोशनी रहती है,जिससे सभी के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण बनता है।
नई लाइटिंग व्यवस्था से न केवल दृश्यता में सुधार होगी,बल्कि इससे बिजली की बचत भी होगी।यात्री अब रात में ट्रेनों का इंतज़ार करते समय अधिक सुरक्षित और आरामदायक महसूस करेंगे।
