कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने विवाद से घिरे राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है.एक दिन पहले राजस्थान हाई कोर्ट ने RPSC द्वारा 2021 की सब इंस्पेक्टर की परीक्षा रद्द किये जाने पर मंजू शर्मा और अन्य सदस्य पर तल्ख़ टिप्पणी की थी.हाई कोर्ट ने कहा था कि मंजू शर्मा और अन्य सदस्यों ने परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर समझौता किया है जो उनकी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा पर सवाल खड़े करती है.हाई कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में मंजू शर्मा और अन्य सदस्य संगीता आर्या और जसवंत राठी की मिली भगत से परीक्षा में गड़बड़ी को अलार्मिंग बताया था.
उधर मंजू शर्मा ने राज्यपाल हरी बाबू बगादे को अपना त्यागपत्र सौंपते हुए अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी और सत्यनिष्ठा और कार्यों के प्रति पारदर्शिता वरतने की बात कही है.
