पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 25 सितंबर को राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान और “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम के तहत बड़े पैमाने पर श्रमदान गतिविधियां आयोजित कीं।आसनसोल मंडल की रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल प्रवीण कुमार प्रेम,शाखा अधिकारी, रेलवे कर्मचारी, भारत स्काउट्स और गाइड और हाउसकीपिंग स्टाफ की भागीदारी के साथ स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, अस्पतालों, शेडों और परिचालन इकाइयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आसनसोल स्टेशन पर, मंडल रेल प्रबंधक और अपर मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफार्मों, परिभ्रमण क्षेत्रों और स्टेशन परिसर की सफाई का नेतृत्व किया। हेरिटेज आसनसोल डिवीजन,पूर्व रेलवे के शताब्दी वर्ष का जश्न 100 हीलियम गुब्बारे छोड़ने,रंगोली सजाने और हेरिटेज इंजन “तिलोत्तमा” की औपचारिक पुनःरंगाई के साथ मनाया गया, जिसका समापन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक फ्लैग मार्च के साथ हुआ।
जामताड़ा, मधुपुर, बैद्यनाथ धाम, दुर्गापुर, बराकर, पानागढ़, अंडाल, रानीगंज, जसीडीह, दुमका, दुबराजपुर, पांडवेश्वर और सीतारामपुर में समानांतर गतिविधियाँ आयोजित की गईं।इन पहलों में वृक्षारोपण अभियान,गहन सफाई,अस्पताल कॉलोनी का रखरखाव और जन-समुदाय द्वारा संचालित श्रमदान शामिल थे।
इन पहलों ने सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता और स्वच्छता को बढ़ाया, कर्मचारियों और यात्रियों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई और पूरे मंडल में हरित, स्वच्छ और यात्री-अनुकूल रेलवे वातावरण बनाए रखने के महत्त्व पर बल दिया.
