अफगानिस्तान में स्थानीय समय के अनुसार रात 11:47 बजे भयंकर भूकंप का झटका महशुस किया गया.रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीब्रता 6 मापी गई है.भूकंप का केंद्र नंगरहर प्रोविन्स के जलालाबाद से 27 किलोमीटर उत्तरपूर्व बताया जा रहा है.अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप से कुनार प्रोविन्स में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है.यहाँ पर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में नूर गुल,सोकी,वाटपुर,मनोगी और चपडरे के नाम शामिल हैं.
संयुक्त राष्ट्र बी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.उनके द्वारा सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात की जा रही है.
भारत की ओर से भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वाशन दिया गया है.
