गुजरात के अहमदाबाद में आज जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान प्रोसेशन में शामिल हाथियों के अचानक भड़क जाने से भगदड़ मच गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। महावत द्वारा हाथी को नियंत्रण में करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन बाजे गाजे की आवाज में हाथी बेकाबू हो गए।
घटना लगभग सुबह 10.15 बजे की है। रथयात्रा अहमदाबाद के खड़िया के तंग रास्ते से गुजर रही थी तभी यह घटना हुई।
