रविवार सुबह पूरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पचास से अधिक की संख्या में श्रद्धालु घायल हैं।घटना पूरी के गुंडीचा(Gundicha) मंदिर के समीप सरधाबली क्षेत्र की बताई जा रही है।
पूरी के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ स्वाइं के अनुसार घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और छह लोग घायल हैं।पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान बोलागढ़ की बासंती साहू (36), भुवनेश्वर के बलीपत्ना के प्रेमकांत मोहंती और पार्वती दास के रूप में की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार 4 बजे सुबह चरामाला पवित्र लकड़ी लोड दो ट्रक गुंडीचा मंदिर के समीप सराधाबली क्षेत्र में प्रवेश कर गए।यह मुख्य जगन्नाथ मंदिर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है और वहां पर प्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए 1500 से अधिक श्रद्धालु बैठे थे।अचानक वहां पर दोनों ट्रैक के प्रवेश से भगदड़ मच गई।
घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए उड़ीसा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।उड़ीसा के डीजीपी वाई बी खुरानिया और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया है।
