रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की अधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए कोलकाता और लालकुआं के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है।
05060 लालकुआं – कोलकाता स्पेशल 5.03.2026 और 26.03.2026 के बीच (4 ट्रिप) हर गुरुवार को लालकुआं से 13:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुँचेगी तथा 05059 कोलकाता – लालकुआं स्पेशल 7.03.2026 और 28.03.2026 के बीच (4 ट्रिप) हर शनिवार को कोलकाता से 05:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुँचेगी। उक्त ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।
