पूर्व रेलवे होली और डोलजात्रा के दौरान बिना किसी परेशानी के यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष व्यवस्था कर रहा है, जो रंगों का त्योहार है और जिसे परिवार और दोस्तों के साथ हर्षोल्लास पूर्ण मनाया जाता है। क्योंकि इस त्योहार के मौसम में बहुत से लोग अपनों से मिलने या प्रसिद्ध जगहों पर घूमने जाते हैं, इसलिए रेलवे ने अपनी नियमित परिचालन सेवा के अलावा दानकुनी और पटना के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।यह स्पेशल ट्रेन पैसेंजर की मांग को पूरा करेगी, जिससे यात्री आराम से अपनी मंज़िल तक पहुँच सकेंगे और अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट सकेंगे।
03035 डानकुनी – पटना होली स्पेशल डानकुनी से दिनांक 27.02.2026 और 04.03.2026 को (2 ट्रिप) 00:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन 14:45 बजे पटना पहुंचेगी तथा 03036 पटना – डानकुनी होली स्पेशल 27.02.2026 और 04.03.2026 को (2 ट्रिप) पटना से 16:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 07:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधाएं होंगी।
