
गुजरात के बड़ोदरा में गंभीर ब्रीज के ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 10 लोगों को किसी तरह रेस्क्यू किया गया है।बड़ोदरा जिला स्थित महीसागर नदी पर 43 वर्ष पुराना गंभीर ब्रीज के अचानक टूट जाने से यह हादसा हुआ है।बड़ोदरा जिला के मुजपुर स्थित यह पुल मुजपुर को आनंद जिला के गंभीर और सेंट्रल गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है।बड़ोदरा के जिला कलेक्टर अनिल धमेलिया के अनुसार घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।मिली जानकारी के अनुसार दो ट्रक,एक इको वैन, एक पिकअप वैन और एक ऑटो रिक्शा पुल टूटने से नदी में गिर गया है।रेस्क्यू किए गए घायलों को बड़ोदरा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नदी के दूसरे किनारे पर आनंद जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू टीम को तैनात रखा गया है

