इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 5009 जो पटना से दिल्ली की उड़ान पर थी,उड़ान भरते ही विमान बर्ड हिट का शिकार हो गया लेकिन पायलट की तत्परता से विमान को वापस पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में 169 यात्री सवार थे।पटना एयरपोर्ट के निदेशक कृष्ण मोहन के अनुसार सुबह 8.42 बजे यह एयरक्राफ्ट दिल्ली के लिए टेक ऑफ किया था लेकिन टेक ऑफ के तुरंत बाद यह विमान बर्ड हिट का शिकार हो गया।पटना एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट के करीब फुलवारीशरीफ में कत्लखाना के कारण आसपास बड़े पक्षियों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे बर्ड हिट की संभावना बनी रहती है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लगातार इस समस्या से राज्य सरकार को अवगत कराया जाता रहा है।उधर बिहार के मुख्य सचिव द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्रालय से पत्राचार कर समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया गया है लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है।
