बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जो वर्षों से ‘कौन बनेगा करोड़पति‘कार्यक्रम का चेहरा बन चुके हैं,उनके इस कार्यक्रम से अलग होने की अफवाह पर विराम लग गया है। सलमान खान द्वारा इस कार्यक्रम को होस्ट करने की खबर को ख़ारिज कर दिया है।बिग बी ने सोशल मीडिया के जरिए सेट का फोटो साझा करते हुए लिखा है कि KBC17 की शूटिंग शुरू कर दी गई है।
बुधवार को बिग बी ने अपने ब्लॉग पर कंप्यूटर के सामने बैठ किसी से बात करते हुए फोटो शेयर किया है।फोटो शेयर करते हुए महानायक ने लिखा है‘ शुरू कर दिया काम‘।नए सीजन के इसी वर्ष अगस्त में शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
