दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लैंडिंग के तुरंत बाद एयर इंडिया विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई।मंगलवार को यह विमान होंग कोंग से दिल्ली पहुंचा था।विमान को नुकसान पहुंचा है हालांकि सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित विमान से उतर गए।
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता के अनुसार 22 जुलाई 2025 को फ्लाइट संख्या AI 315 हांग कांग से नई दिल्ली पहुंचा था। लैंडिंग के थोड़ी ही देर बाद विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई।आग लगने की घटना उस वक्त हुई जब यात्री विमान से उतर रहे थे।इस घटना में विमान को कुछ नुकसान हुआ है लेकिन शुक्र है कि सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित विमान से उतर गए।विमान की पूरी जांच चल रही है।
एक अलग घटना में गोआ के अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट संख्या 6E 813 में भी इंदौर में लैंडिंग के ठीक पहले कुछ तकनीकी खराबी नोटिस की गई। हालांकि विमान को सुरक्षित इंदौर हवाई अड्डा पर उतार लिया गया। विमान के सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। घटना की जांच की जा रही है।
