रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है। होली के दौरान यात्रा की भारी मांग को देखते हुए और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, रेलवे ने मद्रास-बरौनी-मद्रास (06039/06040) और तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति (07051/07052) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को उनके मौजूदा मार्ग, समय, ठहराव और संशोधित संरचना के अनुसार बढ़ाने का निर्णय लिया है।
06039 मद्रास-बरौनी जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल, जो 30.11.2025 तक अधिसूचित थी, की सेवा को 22.02.2026 से 08.03.2026 तक (3 ट्रिप) बढ़ा दी गई है और 06040 बरौनी जंक्शन-मद्रास साप्ताहिक स्पेशल, जो 03.12.2025 तक अधिसूचित थी, की सेवा को 25.02.2026 से 11.03.2026 तक (3 ट्रिप) बढ़ा दी गई है।
07051 तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक होली स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 21.02.2026, 28.02.2026 और 07.03.2026 को चलेगी।
07052 रक्सौल – तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक मंगलवार, 24.02.2026, 03.03.2026 और 10.03.2026 को चलेगी।
