रेलवे ने अनुमानित अतिरिक्त भीड़ को प्रबंधित करने तथा सुचारू और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग – मधुबनी- दुर्ग के बीच एक (01) जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
08753 दुर्ग-मधुबनी होली स्पेशल 01.03.2026 को दुर्ग से 00:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 04:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी।
08754 मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल मधुबनी से 02.03.2026 को 06:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
उक्त ट्रेनें दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्र के आसनसोल मंडल में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
