रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व में अधिसूचित पुरी-पटना-पुरी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन जारी रखने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें अपने मौजूदा मार्गों, समय, ठहराव, अनुरक्षण और संरचना के अनुसार चलती रहेंगी।
03230 पटना-पुरी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें 28.08.2025 और 25.12.2025 के बीच (18 फेरे) प्रत्येक गुरुवार को और 03229 पुरी-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें 29.08.2025 और 26.12.2025 के बीच (18 फेरे) प्रत्येक शुक्रवार को चलेंगी।
रेलवे द्वारा यह जानकारी दी गई है.
