आगामी पूजा दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने कोलकाता और मऊ के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।यह स्पेशल ट्रेन पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेगी।
05064 मऊ-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन 24.09.2025 और 12.11.2025 (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक बुधवार को मऊ से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुँचेगी तथा 05063 कोलकाता-मऊ पूजा स्पेशल ट्रेन 25.09.2025 से 13.11.2025 के बीच प्रत्येक गुरुवार को (8 ट्रिप) कोलकाता से दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:45 बजे मऊ पहुँचेगी।यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी,शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सीटें उपलब्ध होंगी।
