फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी को देश की अदालत ने पांच साल जेल की सज़ा सुनाई है.अदालत ने उन्हें लिबिया के पूर्व राष्ट्रपति कर्नल गद्दाफी से एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत करोड़ों यूरोस का फंड लेने के आरोप में दोषी पाया है.पेरिस के क्रिमिनल कोर्ट ने उन्हें चुनाव के लिए अवैद्ध फंडिंग और अन्य भ्रष्टाचार के मामले में बरी कर दिया.
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने इसे राजनीति से प्रेरित मुकदमा बताया है.सरकोज़ी पर 2007 में हुए चुनाव में कर्नल गद्दाफी से आर्थिक मदद लेने और उसका दुरूपयोग का गंभीर आरोप है.अदालत में सरकार का पक्ष रखते हुए वकील ने सरकोज़ी पर आरोप लगाया कि कर्नल गद्दाफी को पश्चिमी देशों में उनकी छवि सुधारने की पहल करने के बदले अपने चुनाव प्रचार के लिए बड़ी राशि ली गई थी.
सत्तर वर्षीय सरकोज़ी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति थे.
