शुक्रवार को एक हाई प्रोफ़ाइल रेप केस में बंगलुरू की एक विशेष अदालत ने पूर्व सांसद प्रज्वल रेवान्ना को सजा सुनाई।पिछले एक साल से बंगलुरू के राजनीतिक गलियारों में चर्चा में छाया रहने वाला मामला शुक्रवार को अपनी अंतिम परिणति पर पहुंचा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पौत्र और पूर्व मंत्री एच डी रेवणना के पुत्र प्रज्वल रेवानना के राजनीतिक भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।दरअसल इन्हीं के घर काम करने वाली 47 वर्षीय महिला ने प्रज्वल रेवनना पर उसका बार बार यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था। महिला के अनुसार उसका न सिर्फ कई बार बलात्कार किया गया बल्कि उसका विडियो रिकॉर्डिंग भी किया जाता रहा।महिला की शिकायत के बाद CID द्वारा एक SIT का गठन किया गया। पूरी तहकीकात के बाद टीम ने 2000 पेज का चार्जसीट दायर किया। इसके अन्तर्गत 376(2) (k) और 376 (2)(n)( rape by a person in authority and repeated rape),354A,354B,354C(sexual harassment,assault,voyeurism),506(criminal intimidation),201(destruction of evidence) और Information technology की धारा 66E के तहत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।बेंगलुरु के स्पेशल कोर्ट फोर एलेक्टेड रिप्रेजेंटेटिव के न्यायाधीश संतोष गजानन भट द्वारा मामले में निर्णय सुनाया गया। मामले में साजा के बिंदु पर कल 2 अगस्त को सुनवाई होगी।
