रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के भंडारीदह, छिपादोहर, ओबरा डैम, बरवाडीह, गुरपा, गझंडी, फुलवारटांड़ और बोकारो थर्मल स्टेशनों पर छह (06) एक्सप्रेस ट्रेनों का दो (2) मिनट के लिए अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है, जो इस प्रकार है: 11447 जबलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (02.08.2025 को/से होने वाली यात्रा) भंडारीदह, छिपादोहर और ओबरा डैम स्टेशनों पर क्रमशः 15:36 बजे, 10:32 बजे और 15:36 बजे पहुंचेगी तथा 11448 हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस (02.08.2025 को/से होने वाली यात्रा) भंडारीदह, छिपादोहर और ओबरा डैम स्टेशनों पर क्रमशः 18:56 बजे, 23:26 बजे और 04:31 बजे पहुँचेगी।13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस (04.08.2025 को/से होने वाली यात्रा) बरवाडीह और ओबरा डैम स्टेशनों पर क्रमशः 22:27 बजे और 03:05 बजे पहुंचेगी तथा 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस (06.08.2025 को/से होने वाली यात्रा) बरवाडीह और ओबरा डैम स्टेशनों पर क्रमशः 03:16 बजे और 22:38 बजे पहुँचेगी। 13151 कोलकाता – जम्मू तवी एक्सप्रेस (यात्रा 02.08.2025 को/से होने वाली यात्रा) गुरपा और गझंडी स्टेशनों पर क्रमशः 19:29 बजे और 19:08 बजे पहुंचेगी तथा 13152 जम्मू तवी – कोलकाता एक्सप्रेस (02.08.2025 को/से होने वाली यात्रा) गुरपा और गझंडी स्टेशनों पर क्रमशः 07:16 बजे और 07:37 बजे पहुँचेगी। 13403 रांची – भागलपुर एक्सप्रेस (02.08.2025 को/से होने वाली यात्रा) फुलवारटांड़ स्टेशन पर 22:24 बजे पहुँचेगी।18603 रांची-भागलपुर एक्सप्रेस (02.08.2025 को/से होने वाली यात्रा) फुलवारटांड़ स्टेशन पर 18:19 बजे तथा 18604 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस (यात्रा 03.08.2025 को/से होने वाली यात्रा) फुलवारटांड़ स्टेशन पर 01:57 बजे पहुंचेगी। 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस (07.08.2025 को/से होने वाली यात्रा) बोकारो थर्मल स्टेशन पर 19:02 बजे तथा 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस (04.08.2025 को/से होने वाली यात्रा) बोकारो थर्मल स्टेशन पर 07:35 बजे पहुंचेगी।रेलवे द्वारा यह जानकारी दी गई है।
