कई चोरी की गई बाईक हुए बरामद।आसनसोल मंडल की रेलवे सुरक्षा बल मधुपुर चौकी ने “ऑपरेशन रेल प्रहरी” के तहत एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर झारखंड में कई और दोपहिया वाहन चोरी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ में करने में सफलता पाई है।जुलाई, 2025 में मधुपुर स्टेशन के पोर्टिको क्षेत्र से एक वाहन चोरी की सूचना मिली और जीआरपीएस/मधुपुर में मामला दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज की जाँच की गई और स्टेशन परिसर पर कड़ी निगरानी रखी गई।29 जुलाई, 2025 को आरपीएफ कर्मियों ने स्टेशन निगरानी के दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कई वाहन चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की।प्राप्त जानकारी के आधार पर 29 और 30 जुलाई, 2025 को स्थानीय पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप चोरी की गयी कई वाहन बरामद किए गए और उक्त मामले से जुड़े तीन और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।इस अभियान के दौरान जून, 2025 में मधुपुर स्टेशन से चोरी हुआ एक अन्य वाहन भी बरामद किया गया।इस बरामदगी के संबंध में एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।मुख्य आरोपी को जो एक आदतन अपराधी है, गिरफ्तार किये गये अन्य व्यक्तियों के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।उक्त मामले में स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय में आगे की जांच जारी है।
